Thursday, March 28, 2013

सामान्य ज्ञान-रोचक जानकारियां 3

* हाथी अपनी सूंड में 5 लीटर तक पानी रख सकता है।


* अफ्रीकी हाथी के मुंह में केवल चार हीदांत होते हैं।


* मधुमक्खी एक बार में 20 लाख फूलों का रसपी सकती है। और उसके बाद मात्र 45 किलो ही शहदबनाती है।


* व्हेल मछली उलटी दिशा में नहीं तैर सकती।


* समुद्र मे गहरा गोता लगाने के लिए मगरमच्छ कभी-कभी भारी पत्थर भी निगल लेता है।


* शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिनवह गेंडे और हाथी से कभी भी लड़ना नहीं चाहता।


* टिड्डे का खून सफेद रंग का होता है।


* कुत्ते की श्रवणशक्ति यानी सुनने की क्षमता मनुष्य से9 गुना अधिक तेज होती है।


* हिपोपोटोमास (दरियाई घोडे़) उन बहुत कमजानवरों में से एक है, जो पानी में बच्चों को जन्म देते हैं।


* ब्लू व्हेल की हृदय एक मिनट में मात्र9 बारही धड़कता है।


* घोडे़ खडे़-खडे़ ही नींद लेते हैं।


* बंदर हमेशा केला छीलकर खाते हैं। किसी भी नस्लका बंदर छिलके सहित केला नहीं खाता।

Monday, September 24, 2012

सामान्य ज्ञान-रोचक जानकारियां 2

  • मनुष्य की मृत्यु हो जाने के बाद भी बाल और नाखून बढ़ते ही रहते हैं।

  • मनुष्य की आँखों का आकार जन्म से लेकर मृत्यु तक एक ही रहता है जबकि नाक और कान के आकार हमेशा बढ़ते रहते हैं

  •  मनुष्य के शरीर में सबसे छोटी हड्डीस्टेप्स या स्टिरुप (stapes or stirrup) होती है जो कि कान के बीच में होती है तथा जिसकी लंबाई लगभग 11 इंच (.28 से.मी.) होती है

  •  विश्व विख्यात खेल शतरंज का जन्म भारत में ही हुआ था।

  •  भारत की फिल्म इंडस्ट्री विश्व की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है।

  •  मुबंई भारत का सबसे बड़ा शहर है।

  •  भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है।

  •  दरियाई घोड़ा एक इंसान से तेज भाग सकता है।

  • -24 कैरेट का सोना शुद्ध सोना नहीं होता है, इसमें कॉपर की कुछ मात्रा शामिल होती है।

सामान्य ज्ञान-रोचक जानकारियां

  • स्लामिक देशों में रविवार को छुट्‍टी नहीं होती उनमें यूनाइटेड अरब अमिरात के देशों जैसे सऊदी अरब, दुबई, यमन, कतर के नाम प्रमुख हैं। इस्लामिक देशों में रविवार के बजाय शुक्रवार (जुमा) को छुट्‍टी होती है।

  •  बंदर हमेशा केला छीलकर खाते हैं। किसी भी नस्ल का बंदर छिलके सहित केला नहीं खाता।     

  • ब्लू व्हेल की हृदय एक मिनट में मात्र 9 बार ही धड़कता है।

  •  ब्रह्माण्ड का सबसे ऊँचा पहाड़ मंगल गृह पर है जिसकी ऊँचाई लगभग 22 किलो मीटर है और ये पहाड़ लगभग 624 किलो मीटर के इलाके में फेला है |ये पहाड़ हिमालये से लगभग तिन गुना ज़यादा ऊँचाहै |

  •  बलुगा कावियार दुनिया का सबसे महंगा खाने का आईटम है इसका दाम 2,75,000 रुपया प्रति किलो ग्राम है | "बलुगा कावियार" बलुगा नाम के मछली के अंडे को कहते हैं और इस मछली की सबसे खास बात ये है की ये लगभग 118 साल तक जिंदा रहती है |

7 सच मनुष्य शरीर के

  • मानव शरीर मेँ सबसे मजबूत हड्डी जबङे की होती है।
  • ज्यादा खाने के बाद हमारी सुनने की क्षमता कम हो जाती है।
  • एक बार खाना खाने के बाद उसे पचाने मेँ हमारा शरीर लगभग 12 घंटे लेता है।
  • मानव दिमाग का एक-चोथाई हिस्सा आंखोँ को नियंत्रित करने मेँ ही लगा रहता है।
  • हमारी आंखोँ का लेँस जीवनभर ग्रोथ करता रहता है।
  • महिलाओँ का दिल पुरुषोँ के मुकाबले तेज धङकता है।
  • इंसान के दांत चट्टान की  तरह कठोर होते हैँ।

Friday, July 6, 2012

मैरिड हैं, तो हैपी हैं



अगर आपको शादी एक टेंशन लगती है और आप ने शादी न करने का मन बना लिया है, तो यह आपकी पर्सनल चॉइस हो सकती है, लेकिन बता दें कि मैरिड कपल्स सिंगल्स की बजाय लॉन्ग रन में एक खुशनुमा जिंदगी जीते हैं। हाल में एक रिसर्च से यह साबित हो चुका है :

अगर आप शादी के नाम से दूर भागते हैं या लगता है इससे आपकी आजादी खत्म हो जाएगी, तो बता दें कि शादी आपको जिंदगीभर की खुशी दे सकती है। बस जरूरत होगी तो आप दोनों को अपने रिलेशन को अच्छी तरह मैनेज करने की। हाल ही में आई एक रिसर्च की मानें, तो लॉन्ग रन में मैरिड लोग सिंगल लोगों से ज्यादा खुश रहते हैं।

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में की गई एक रिसर्च की मानें, तो मैरिड कपल्स की लाइफ सिंगल्स के मुकाबले काफी खुशनुमा होती है। हो सकता है कि शुरूआत में उन्हें कुछ प्रॉब्ल्म्स आए। बात-बात पर मनमुटाव हो, लेकिन इन सब चीजों के बावजूद वह ज्यादा हैपी होते हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट कमल खुराना कहते हैं कि मैरिड लाइफ आपको खुशियां तो देती है, बस जरूरत है तो इसे हेल्दी माहौल में जीने की।

बेटर सेफ्टी

अगर एक वाइफ के नजरिए से देखें, तो उसे अपने हज्बंड से मेंटली व फीजिकली सपोर्ट मिलता है। दूसरी ओर, हज्बंड को भी अपनी वाइफ से एक सेफ्टी मिलती है। अगर वाइफ जॉब नहीं करती, तो वह उसके घर और पैरंट्स को एक सिक्योर माहौल दे सकती है।

फाइनैंशल सिचुएशन

यूं तो आजकल हर शख्स सेल्फ डिपेंडेंट है, लेकिन अगर दो लोगों की फाइनेंशल सिचुएशन एक हो जाए, तो वे बहुत स्ट्रॉन्ग बन सकते हैं। जाहिर है अमूमन हर कपल शादी के बाद अपनी-अपनी सैलरीज की प्लानिंग एक साथ करता है। इस तरह वह फाइनैंशल लेवल पर ज्यादा मजबूत हो जाते हैं। आप जॉइंट अकाउंट, जॉइंट इंश्योरेंस और जॉइंट इन्वेस्टमेंट पॉलिसीज का फायदा उठा सकते हैं।

मेंटल हेल्थ

अकेला इंसान कोई भी प्रॉब्लम होने पर स्ट्रेस में आ ही जाता है। चाहे यह प्रॉब्लम प्रफेशनल हो या पर्सनल। लेकिन अगर आप अकेले हैं, तो इसकी टेंशन खुद ही लेते हैं। फिर हर प्रॉब्लम पैरंट्स, कलीग या दोस्तों से डिस्कस करने वाली भी नहीं होती। ऐसे में आपका लाइफ पार्टनर आपके साथ हो तो आपको उसे बताने और सलाह लेने में समय नहीं लगेगा। जाहिर है आप एक-दूसरे की मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रख पाते हैं।

लॉन्ग लाइफ

अगर आपका शुरुआती दौर में ही रिलेशन अच्छा है, तो इसका सीधा असर आपकी आगे की लाइफ पर पड़ता है। अगर आपने एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की तरकीब शुरू में जान ली, तो लॉन्ग रन में आपकी लाइफ खुशनुमा रहेगी।

इस बारे में सायकायट्रिस्ट समीर पारीख कहते हैं कि मैरिड कपल्स ज्यादा खुश रहते हैं, क्योंकि कुछ इमोशनल नीड्स होती हैं और वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपनी कंपेनियन नीड्स भी पूरा कर पाते हैं। जो हमें सचमुच बहुत खुशी देता है।

सेक्स लाइफ

हाल ही में आए एक सर्वे की मानें, तो एक सर्वे में सामने आया कि 40 परसेंट मैरिड कपल ट्वाइस अ डे सेक्स करते हैं। और वे अपनी सेक्सुअल लाइफ से खुश भी थे। वहीं, जब सिंगल्स से बात की गई, तो उनमें से सिर्फ 20 परसेंट ही अपनी सेक्सुअल लाइफ से सेटिसफाई थे।

गर न हो हैपी लाइफ

एक-दूसरे को गहराई से समझें

छोटी बातों पर लड़ना अवॉइड करें

उनका सपोर्ट बनें

मोटीवेट करें, आड़े न आएं।


COPY BY NAVBHARAT TIMES 

Friday, June 8, 2012

यूं होता है 'प्यार'

आप जब किसी से प्यार करते हैं, तो अच्छा फील करते हैं। हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई खास होता है। यही वजह है कि बॉलिवुड की ज्यादातर फिल्मों की कहानी लव पर बेस होती है।

प्यार की वजह
आपको कब, किससे और कैसे प्यार हो जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं, बहुत से रिलेशन शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो जाते हैं। दरअसल, उनके प्यार करने की वजह गलत होती हैं, जिसमें वह किसी से खास वजह से प्यार से बंधते हैं। इसी कारण उनकी रिलेशनशिप जल्दी खत्म हो जाती है। कई लोग इसलिए किसी के साथ रिलेशन बनाते हैं, क्योंकि वह खुद को अकेला फील करते हैं। वहीं, कुछ लड़के इसलिए गर्लफ्रेंड बनाना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके दोस्तों की भी गर्लफ्रेंड हैं। यही वजह है कि लड़के या लड़कियों पर डायरेक्ट या इनडायरेक्ट प्यार करने का प्रेशर होता है।

डंप हुआ ईजी
अब प्यार करना और ब्रेकअप करना बहुत ही आसान हो गया है। वहीं, लड़कियां भी अब बहुत प्रैक्टिकल हो गई हैं। अगर उन्हें लगता है कि उनका लवर उनसे सिर्फ फिजिकली इन्वॉल्व है, तो वह उसे बहुत ही आसानी से डंप कर देती हैं। वैसे, आपने बहुत कम कपल्स के मुंह से यह सुना होगा कि उनके बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है और इसी कारण वह एक-दूसरे के साथ हैं।


केमिस्ट्री से बनते रिलेशन
किसी भी रिलेशनशिप की शुरूआत आपसी केमिस्ट्री से होती हैना कि कमिटमेंट पर। वहींबहुत से लोगों कामानना है कि किसी से प्यार होना नैचरल है। हालांकियह कॉमन हैना कि नैचरल। वहींरिलेशनशिपएक्सपर्ट्स का मानना है कि आपके प्यार की शुरूआत होती हैतो जरूरी नहीं है कि वह राइट पर्सन से राइटइनटेंशन के साथ शुरू हो।

प्रॉमिस के साथ शुरूआत
आप जब किसी के साथ अपनी रिलेशनशिप शुरू करते हैंतो उसमें बहुत से वादे  कसमें खाते हैं। लेकिन बाद मेंजैसे-जैसे वक्त बीतता है आप एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझने लगते हैं। इसके बाद ही आपको पता चलता हैकि आप एक-दूसरे के साथ हमेशा रह सकेंगे या नहीं। अगर आप किन्हीं वजहों से अपनी रिलेशनशिप खत्म करतेहैंतो अपने लवर से किए गए वादे या कसमें आपको हर्ट करते हैं। इसलिए पॉसिबल हो तो अपने लवर से किसीभी तरह का प्रॉमिस करने से बचें।

टूटने की वजह
आपकी अच्छी-खासी रिलेशनशिप टूटने की वजह एक-दूसरे की उम्मीदों पर खरा ना उतर पाना है। वहींअपनेपार्टनर को चिट करना या उसे हर्ट करने की वजह से भी कई बार रिश्ते टूट जाते हैं। कई पार्टनर को शिकायतहोती है कि उनका पार्टनर अब चेंज हो गया है। इस कारण भी रिश्ते टूटते हैं। वैसेसच तो यह है कि पार्टनरबदलते नहीं हैबल्कि वह एक-दूसरे को अहमियत देना कम कर देते हैं। इसी कारण उनके रिश्ते में बदलाव आताहै।

सॉल्यूशन
लड़ाई या अलग होने का कोई इशू होतो पार्टनर चाहे तो वह सॉल्व किया जा सकता है। इसमें सबसे पहलेजरूरी है अपने पार्टनर की स्थिति को समझना। अगर आपमें किसी कारण लड़ाई हुई हैतो जरूरी है कि आपपहले अपना गुस्सा शांत करें। फिर उससे उस इशू पर बात करेंजिस कारण लड़ाई हुई है। दरअसलरिश्ते कीशुरूआत विश्वासअंडरस्टैंडिंगएक्सेप्टेंस  एक-दूसरे को माफ करने जैसी चीजों पर डिपेंड होती है। वैसेसबसेजरूरी है कि आपको अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास होतभी आपके प्यार में आई सभी मुश्किलें दूर होंगी।


COPY BY NAIDUNIYA

प्यार से लगता है डर

आपको इस दुनिया में ऐसे बहुत लोग मिलेंगे, जो प्यार करने से डरते हैं। दरअसल, ये लोग आसानी से दूसरों पर बिलीव नहीं कर पाते हैं। क्या वजह है कि वे प्यार करने से इतना डरते हैं, चलिए जानते हैं उन्हीं से: 

शिल्पा जिस कॉलेज में पढ़ती है, वहीं एक लड़का उसे दो साल से पसंद करता है। शिल्पा भी जानती है कि वह लड़का बहुत इंटेलिजेंट और अच्छी फैमिली से बिलॉन्ग करता है। इसके बावजूद भी उसने उसका प्रपोजल अक्सेप्ट नहीं किया। इस बारे में वह कहती हैं, 'ना बाबा ना, प्यार और वह किसी से भी। मैं नहीं चाहती कि प्यार के चक्कर में पडूं। जिस गली जाना ही नहीं, वहां के बारे में सोचने का क्या फायदा।' दरअसल, शिल्पा का मानना है कि आज के जमाने में सच्चा प्यार जैसी कोई चीज ही नहीं है। हर लड़का या लड़की उसके साथ जुड़ना चाहता है, जिसके साथ वह अपना फायदा देखता है और वह नहीं जानती कि वह लड़का जो दो साल से उसके पीछे पड़ा है, वह उससे क्या चाहता है। 

केवल टाइमपास 
इस बारे में रिलेशनशिप एक्सपर्ट विख्यात सिंह कहते हैं, 'आज की सोसायटी में प्यार बहुत बदल गया है। अब वैसी फीलिंग्स नहीं रही, जैसे पहले हुआ करती थी। अब हर कोई उससे प्यार करना चाहता है, जो उसके स्टैंडर्ड और लाइफ स्टाइल से मैच करता हो। वहीं, आप किसी को लाइक करते हैं या नहीं, इस बारे में भी कुछ नहीं कह सकते। लड़के- लड़कियों में टाइमपास करने या रिलेशनशिप को इन्जॉयमेंट की तरह लेने जैसी सोच में इन दिनों खूब इजाफा हुआ है।' 

कहीं धोखा तो नहीं प्यार 
12वीं क्लास की स्टूडेंट शगुन कहती हैं, 'मुझे तो यह समझ नहीं आता है कि हर दूसरे लड़के को मुझसे प्यार हो जाता है। हर कोई प्यार की बड़ी-बड़ी डींगे मारता है। इस कंडिशन में यह समझ नहीं आता कि कौन सही बोल रहा है और कौन झूठ।' दरअसल, ट्रू लव जैसी बातें अगर कोई करता है, तो उस पर बिलीव करना मुश्किल होता है। आज 90 पर्सेंट लड़के-लड़कियां तो सिर्फ इन्जॉयमेंट के लिए एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। उनके लिए प्यार का मतलब साथ में घूमना-फिरना, मूवी देखना, खाना खाना, शॉपिंग करना वगैरह तक ही सीमित होता है। 

अच्छी तरह लें परख 
रिलेशनशिप एक्सपर्ट अनिल शर्मा कहते हैं कि यह सही है कि आप किसी पर बिलीव नहीं कर सकते हैं। लेकिनआपको लगता है कि जो लड़का या लड़की आपको लाइक करती है वह सही है तो आप उसे अपनी कसौटी परपरख लें। फिर उसके साथ रिलेशन बनाएं। कई बार होता है कि आपके सामने राइट पर्सन होता है लेकिन आपउस पर विश्वास ही नहीं कर पाते हैं। उसके साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि वहआपसे क्या चाहता है। 

गुमराह ना हों 
कई लड़के लड़कियों से प्रॉमिस तो कर लेते हैं कि वह शादी करेंगे लेकिन बाद में मुकर जाते हैं। ज्योति कहतीहैं कि वह पांच साल तक अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रही। हर बार कहता था कि शादी करेंगे लेकिनबाद में वह पलट गया। यानी उसने इतने साल मुझे गुमराह किया और मेरे इमोशंस के साथ भी खेला। साथ हीवह लड़कियों से कहती हैं कि आप जिसके साथ रिलेशनशिप बनाने की सोच रही है पहले उसका बैकग्राउंड चेककर लें। उसके बाद ही कोई डिसिजन लें। 


COPY BY NAIDUNIYA NEWS