आपको इस दुनिया में ऐसे बहुत लोग मिलेंगे, जो प्यार करने से डरते हैं। दरअसल, ये लोग आसानी से दूसरों पर बिलीव नहीं कर पाते हैं। क्या वजह है कि वे प्यार करने से इतना डरते हैं, चलिए जानते हैं उन्हीं से:
शिल्पा जिस कॉलेज में पढ़ती है, वहीं एक लड़का उसे दो साल से पसंद करता है। शिल्पा भी जानती है कि वह लड़का बहुत इंटेलिजेंट और अच्छी फैमिली से बिलॉन्ग करता है। इसके बावजूद भी उसने उसका प्रपोजल अक्सेप्ट नहीं किया। इस बारे में वह कहती हैं, 'ना बाबा ना, प्यार और वह किसी से भी। मैं नहीं चाहती कि प्यार के चक्कर में पडूं। जिस गली जाना ही नहीं, वहां के बारे में सोचने का क्या फायदा।' दरअसल, शिल्पा का मानना है कि आज के जमाने में सच्चा प्यार जैसी कोई चीज ही नहीं है। हर लड़का या लड़की उसके साथ जुड़ना चाहता है, जिसके साथ वह अपना फायदा देखता है और वह नहीं जानती कि वह लड़का जो दो साल से उसके पीछे पड़ा है, वह उससे क्या चाहता है।
केवल टाइमपास
इस बारे में रिलेशनशिप एक्सपर्ट विख्यात सिंह कहते हैं, 'आज की सोसायटी में प्यार बहुत बदल गया है। अब वैसी फीलिंग्स नहीं रही, जैसे पहले हुआ करती थी। अब हर कोई उससे प्यार करना चाहता है, जो उसके स्टैंडर्ड और लाइफ स्टाइल से मैच करता हो। वहीं, आप किसी को लाइक करते हैं या नहीं, इस बारे में भी कुछ नहीं कह सकते। लड़के- लड़कियों में टाइमपास करने या रिलेशनशिप को इन्जॉयमेंट की तरह लेने जैसी सोच में इन दिनों खूब इजाफा हुआ है।'
कहीं धोखा तो नहीं प्यार
12वीं क्लास की स्टूडेंट शगुन कहती हैं, 'मुझे तो यह समझ नहीं आता है कि हर दूसरे लड़के को मुझसे प्यार हो जाता है। हर कोई प्यार की बड़ी-बड़ी डींगे मारता है। इस कंडिशन में यह समझ नहीं आता कि कौन सही बोल रहा है और कौन झूठ।' दरअसल, ट्रू लव जैसी बातें अगर कोई करता है, तो उस पर बिलीव करना मुश्किल होता है। आज 90 पर्सेंट लड़के-लड़कियां तो सिर्फ इन्जॉयमेंट के लिए एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। उनके लिए प्यार का मतलब साथ में घूमना-फिरना, मूवी देखना, खाना खाना, शॉपिंग करना वगैरह तक ही सीमित होता है।
अच्छी तरह लें परख
रिलेशनशिप एक्सपर्ट अनिल शर्मा कहते हैं कि यह सही है कि आप किसी पर बिलीव नहीं कर सकते हैं। लेकिनआपको लगता है कि जो लड़का या लड़की आपको लाइक करती है , वह सही है , तो आप उसे अपनी कसौटी परपरख लें। फिर उसके साथ रिलेशन बनाएं। कई बार होता है कि आपके सामने राइट पर्सन होता है , लेकिन आपउस पर विश्वास ही नहीं कर पाते हैं। उसके साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करेंगे , तो आपको पता चल जाएगा कि वहआपसे क्या चाहता है।
गुमराह ना हों
कई लड़के , लड़कियों से प्रॉमिस तो कर लेते हैं कि वह शादी करेंगे , लेकिन बाद में मुकर जाते हैं। ज्योति कहतीहैं कि वह पांच साल तक अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रही। हर बार कहता था कि शादी करेंगे , लेकिनबाद में वह पलट गया। यानी उसने इतने साल मुझे गुमराह किया और मेरे इमोशंस के साथ भी खेला। साथ हीवह लड़कियों से कहती हैं कि आप जिसके साथ रिलेशनशिप बनाने की सोच रही है , पहले उसका बैकग्राउंड चेककर लें। उसके बाद ही कोई डिसिजन लें।

No comments:
Post a Comment